Thursday, October 22nd, 2026

सभी के लिए रामराज्य लाया है बजट : गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

भोपाल

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट मध्यप्रदेश की जनता के लिये रामराज्य लाया है। बजट में जनता पर किसी प्रकार का कोई अतिरिक्त कर नहीं लगाया गया है। बजट लोक कल्याणकारी है। इसने प्रदेशवासियों को होली से पहले दिवाली मनाने का सुअवसर प्रदान किया है। इसमें सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रावधान किए गए हैं।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि देश अमृतकाल मना रहा है। बजट में सभी वर्गों के लिए अमृत वर्षा की गई है। लाड़ली बहना योजना से आधी आबादी आर्थिक रूप से सशक्त होगी। बजट में गाँव, गरीब, किसान, नौजवान सहित सभी वर्गों के सशक्तिकरण के लिये प्रावधान किये गये और राहत दी गयी है। साथ ही विकसित प्रदेश बनने की हर कसौटी पर खरा उतरने वाले प्रदेश के बजट में सड़क, पुल, पुलिया और अधो-संरचना पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। बजट जनहितैषी और जन-कल्याणकारी है।

 

 

#गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

Source : Agency

पाठको की राय