Thursday, October 22nd, 2026

प्रदेश में सांस्कृतिक पुनउर्त्थान का बजट-मंत्री सुश्री ठाकुर

भोपाल

संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने कहा कि प्रदेश का बजट सांस्कृतिक पुनउर्त्थान का बजट है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बजट में सागर में संत रविदास स्मारक, ओरछा में श्री रामराजा लोक, चित्रकूट में दिव्य वनवासी रामलोक और सलकनपुर में देवी महालोक जैसी जन-जन की आस्था से जुड़ी परियोजनाओं के लिए 358 करोड़ रूपए का प्रावधान स्वागत योग्य है।

भारत भवन में कला ग्राम, बालाघाट में रामपायली में डॉ. हेडगेवार संग्रहालय और ग्वालियर में हिंदी भवन तथा अटल बिहारी वाजपेयी स्मारक की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण प्रावधान भी बजट में किये गये हैं। प्रदेश के श्रवण कुमार मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना को एक कदम और आगे ले जाते हुए प्रदेश के बुजुर्गों को हवाई जहाज से तीर्थ-यात्रा कराने का संकल्प लिया है। बजट में इसके लिए 50 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। प्रदेश सरकार का बजट अमृत काल में अध्यात्म, विकास और समृद्धि बढ़ावा देने वाला है।

 

 

#Minister Sushri Thakur

Source : Agency

पाठको की राय