Saturday, October 24th, 2026

BU करेगा मेडिकल एडवांस की वसूली, प्रोफेसर, अधिकारी और कर्मचारियों को 15 दिनों में करना होगा समायोजन

भोपाल
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, अधिकारी व कर्मचारियों ने मेडिकल एडवांस के रूप में बड़ी राशि ले रखी हैं, जिन्हें वे समायोजित करने को तैयार नहीं हैं। इसलिए बीयू ने उनसे वसूली करने का निर्णय लिया है। ये वसूली महज तीन माह के वेतन से नौ प्रतिशत ब्याज दर से की जाएगी। उन्हें समायोजन करने के लिये 15 दिनों की मौहलत दी गई है।

बीयू प्रोफेसर, अधिकारी व कर्मचारियों को अब बीमारी में उपचार के लिये अग्रिम भुगतान लेने के लिये कार्यपरिषद द्वारा जारी फार्मेट में देना होगा। इसके अलावा एक माह के अंदर उन्हें आवेदन व्यय एवं चिकित्सा पत्रकों के साथ प्रशासन कक्ष में प्रस्तुत करना होगा। यहां तक उन्हें उपचार कैसे मिल रहा है और उसकी प्रगति स्थिति क्या है। इसकी सूचना भी उन्हें बीयू को देना होगी। ऐसा नहीं करने की दशा में उन्हे दी गई एडवांस राशि को तीन माह में नौ फीसदी की दर से वसूली जाएगी।

बीयू के कई प्रोफेसर, कर्मचारी और अधिकारी मेडिकल के नाम पर लाखों रुपये एडवांस लिये हैं, जिसका समायोजन अभी तक नहीं हो सका है। इसलिये बीयू ने ऐसे प्रोफेसर, अधिकारी व कर्मचारियों से भी वसूली करने का निर्णय लिया है। वे 15 दिनों के अंदर एडवांस ली गई राशि का समायोजन नहीं करते हैं, तो बीयू उनसे नौ प्रतिशत दर से ब्याज सहित एडवांस राशि की वसूली करेगा। ये वसूली उनको मिलने वाले वेतन में तीन माह में की जाएगी। ये राशि किश्तों में काटी जाएगी। 

 

#BU

Source : Agency

पाठको की राय