नए कोर्स को मंजूरी देकर बीयू ने खोले रोजगार के रास्ते, कार्यपरिषद कल
भोपाल
आठ जिलों के 21 कॉलेजों को बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद कल की बैठक में विद्यार्थियों को रोजगार देने 110 कोर्स की मंजूरी देगा, जिसमें भोपाल के नौ कॉलेजों के 40 कोर्स शामिल हैं। कॉलेजों से सर्टिफिकेट और डिप्लोमा लेकर विद्यार्थी स्वयं का व्यापार शुरू करेंगे। एजेंडे में आधा दर्जन बंगले और मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के साथ स्वामी विवेकानंद पार्क और उनकी मूर्ति को शामिल किया गया है।
बीयू की कार्यपरिषद कल होने वाली बैठक में 21 कॉलेजों के 110 नये सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स को मंजूरी देगा। कोर्स पूरा करने के बाद विद्यार्थी स्वयं का रोजगार-धंधा शुरू कर पाएंगे। एमव्हीएम में फूड एनालिसिस छह माह का सर्टिफिकेट कोर्स है। इसकी लैब में फूड टेस्टिंग कराई जाएगी, जिसका चार्ज जनभागीदारी समिति में जमा होगा। ऐसे दूसरे कॉलेज भी कंसल्टेंसी चार्ज लेकर कोर्स के खर्चों की पूर्ति करेंगे।
बीयू से स्वीकृति मिलने के बाद आगामी सत्र 2021-22 में काउंसलिंग के माध्यम से उक्त कोर्स में प्रवेश होंगे। इसके अलावा बैठक में पांच प्रोफेसरों के लिए बंगला, व्हीआईपी गेस्ट हाउस, दो बी प्लस मल्टी स्टोरी तैयार करने के प्रस्ताव रखे जाएंगे। बीयू रजिस्ट्रार बंगला नहीं हैं। इसलिए एक रजिस्ट्रार बंगला भी एजेंडे में शामिल किया गया है। इसके अलावा स्वामी विवेकानंद के पार्क सेंट्रल लाइब्रेरी के सामने तैयार किया जाएगा।

पाठको की राय