बीयू प्रशासन की कार्रवाई, रैगिंग के आरोप में 6 स्टूडेंट किया सस्पेंड
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में गत माह हुई रैगिंग की घटना की जांच रिपोर्ट जमा कर दी गई है। इसके तहत छह विद्यार्थियों को कक्षाओं के साथ एकेडमिक गतिविधियों से सस्पेंड किया है। इसमें से दो हास्टल में रहते थे, जिन्हें निष्कासित किया गया है। जानकारी के मुताबिक यूआईटी की कक्षा में जूनियर लंच टाइम में अकेला था। तभी सीनियर ने कमरे में बंद कर उसके साथ रैगिंग ली। इसकी शिकायत यूजीसी की एंटी रैगिंग हेल्पलाइन पर दर्ज कराई थी। बीयू की एंटी रैगिंग कमेटी के सदस्य प्रो. विवेक शर्मा, प्रो. एसके खटीक, प्रो. पवन मिश्रा, प्रो. मोना पुरोहित, प्रो. आईशा रईस और डिप्टी रजिस्ट्रार सुनील खरे ने फरियादी और आरोपी विद्यार्थियों बयान दर्ज कर रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट के आधार पर बीयू ने यह कार्रवाई की है।

पाठको की राय