Thursday, October 22nd, 2026

आईआईटी-मद्रास के बीटेक छात्र ने की आत्महत्या, एक महीने में यह दूसरी घटना

मद्रास
आईआईटी मद्रास के तीसरे वर्ष के बीटेक छात्र ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान आंध्र प्रदेश के वैपु पुष्पक श्री साई के रूप में हुई है। वह आईआईटी-मद्रास परिसर में अपने अलकनंदा छात्रावास के कमरे में लटके पाए गए थे। अधिकारियों ने बताया कि संस्था में एक महीने में यह दूसरी ऐसी आत्महत्या है। पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने और पोस्टमॉर्टम के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।

मामले की चल रही है जांच
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पुष्पक कल दोपहर में क्लास में नहीं गया था। उसके दोस्तों को शक हुआ और उसने उसके कमरे की तलाशी ली। कमरा अंदर से बंद था। छात्रों ने किसी तरह कमरा खोला तो वह फंदे पर लटका मिला। उन्होंने कहा, 'हम इस मामले की जांच कर रहे हैं और आगे के जानकारी की प्रतीक्षा है।' कोट्टुरपुरम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए रॉयपेट सरकारी अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद संस्था ने घटना की जांच के लिए एक आंतरिक जांच समिति का गठन किया है।

एक स्थायी आंतरिक जांच समिति का किया गया गठन
कॉलेज की तरफ से कहा गया है कि निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों सहित एक स्थायी आंतरिक जांच समिति, जिसे हाल ही में गठित किया गया है, ऐस घटना की जांच करेगी. बयान में कहा गया है कि छात्र के माता-पिता को सूचित कर दिया गया है और हम सभी से अनुरोध करते हैं कि कृपया इस दुर्भाग्यपूर्ण क्षण में परिवार की गोपनीयता का सम्मान करें।

 

#आईआईटी-मद्रास

Source : Agency

पाठको की राय