Monday, October 19th, 2026

बीएसएसएस कॉलेज के छात्र ग्रामीण क्षेत्र में मतदाताओं को बताएँगे मतदान की प्रक्रिया

भोपाल

बीएसएसएस कॉलेज भोपाल के विद्यार्थी मतदाता जागरूकता अभियान में ग्रामीण क्षेत्र में जाकर मतदाताओं को मतदान की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देंगे। त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत जिला पंचायत भोपाल द्वारा मंगलवार को बीएसएसएस कॉलेज में मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया।

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग बी.एस. जामोद ने विद्यार्थियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाये रखते हुए मताधिकार की शपथ दिलाई। उन्होंने सेल्फी प्वाइंट एवं शुभंकर का भी विमोचन किया। भोपाल जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विकास मिश्रा ने बीएसएसएस कॉलेज के साथ एक एमओयू भी साइन किया है।

इस दौरान उप सचिव राज्य निर्वाचन आयोग डॉ. सुतेश शाक्या और कॉलेज के प्राचार्य, प्रोफेसर और विद्यार्थी उपस्थित थे।

 

#मतदाताओं को बताएँगे मतदान

Source : Agency

पाठको की राय