Sunday, October 25th, 2026

लकवे से ग्रस्क पत्रकार नामदेव की मदद करने पहुंचा बीएसपीएस

रायपुर
राजधानी रायपुर के पत्रकार अंबेश नामदेव लंबे समय से लकवे की बीमारी से जूझ रहे। अंबेश नामदेव से मदद का आवेदन प्राप्त होते ही संगठन ने तत्काल प्रभाव से सहायता पहुँचाने का निर्णय लिया। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की छत्तीसगढ़ प्रदेश की कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी अध्यक्ष नितिन चौबे , महासचिव मनीष वोरा , उपाध्यक्ष सुखनंदन बंजारे , कोषाध्यक्ष गंगेश द्विवेदी , सचिव एवं प्रवक्ता श्रवण यदु , सचिव एवं संयोजक पवन सिंह ठाकुर सहित समस्त सदस्य सोनडोंगरी स्थित अंबेश के निवास स्थान उनका हालचाल जानने पहुँचे।

अंबेश नामदेव के मुताबिक पिछले लगभग एक साल से लकवा की बीमारी से ग्रसित है परिवार का एक मात्र जीविकोपार्जन करने वाले मुखिया होने के कारण गम्भीर आर्थिक संकट से गुज? रहा है और उसकी बीमारी का कोई भी संतोष जनक उपचार नहीं हो पा रहा है।  एक पूर्व सहकर्मी और अपने बीच के एक पत्रकार के इस संकट को जानकर बी एस पी एस के पदाधिकारियों ने उन्हें तत्काल प्रभाव से संघ की और एक सहायता राशि का चेक प्रदान किया।

अंबेश ने बताया कि पिछले एक वर्ष में कोई भी सरकारी या निजी संस्थान उसकी मदद के लिए नहीं आगे आया है । संस्था के सभी पदाधिकारियों ने अंबेश के विश्वास दिलाया की आने वाले समय में संगठन उसके इलाज के लिए और परिवार की सुविधाओं के लिए हर सम्भव प्रयास करेगा और जल्द से जल्द और सहायता पहुँचाने के लिए तत्पर रहेगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय