Tuesday, October 27th, 2026

राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी BSP- मायावती

लखनऊ
 राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया है। द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाए जाने से विपक्षी दलों को पशोपेश में डाल दिया है। तो वहीं, अब बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीम मायावती ने द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। मायावती ने कहा, 'हमारी पार्टी ने आदिवासी समाज को अपने मूवमेंट का खास हिस्सा मानते हुए द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है।'

 

#BSP- मायावती

Source : Agency

पाठको की राय