Tuesday, October 20th, 2026

BSP ने जारी की दूसरे चरण के लिए 51 प्रत्याशियों की लिस्ट

लखनऊ
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने शनिवार को दूसरे चरण के सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है। साथ ही बीएसपी चीफ मायावती ने चुनाव के लिए नारा दिया। 'हर पोलिंग बूथ को जिताना है बीएसपी को सत्ता में लाना है’ का नारा देकर अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश की है। उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि पार्टी कार्यकर्ता कड़ी मेहनत करेंगे और 2007 की तरह बसपा सरकार बनाएंगे। ' इससे पहले बुधवार को मायावती ने यूपी चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए शेष पांच सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया और सात सीटों पर प्रत्याशी बदले। बीएसपी ने पहले चरण के लिए कुल 12 उम्मीदवारों की घोषणा की। इसके तहत शामली- थाना भवन, मेरठ शहर, बागपत, गाजियाबाद साहिबाबाद और बुलंदशहर के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए गए।

 

 

#BSP

Source : Agency

पाठको की राय