Tuesday, October 20th, 2026

बसपा ने एक और जारी की लिस्ट, 47 उम्मीदवारों में पिछड़ों के साथ अल्पसंख्यकों को भी दिया मौका

लखनऊ।
बहुजन समाज पार्टी ने रविवार को उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के लिये 47 उम्मीदवारों की ताजा सूची जारी की है। पार्टी ने इसकी जानकारी दी। बसपा मुख्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार को उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के 47 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई।
 
सातवें चरण में उत्तर प्रदेश के नौ जिलों के 54 विधानसभा क्षेत्रों में सात मार्च को मतदान होगा। बसपा द्वारा जारी सूची में आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र जिलों के अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवार घोषित किये गये हैं। बसपा ने उम्मीदवारों के चयन में अगड़ों, पिछड़ों के साथ ही अल्पसंख्यकों का संतुलन बिठाया है।

 

#बसपा

Source : Agency

पाठको की राय