Tuesday, October 20th, 2026

MP में बसपा ने बना ली फोर्स, पुलिस पर नहीं रहा भरोसा?- कहा- अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं की करेंगे रक्षा

 सीधी
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने खुद की सिक्योरिटी फोर्स तैयार कर ली है। सीधी जिले के बसपा कार्यकर्ताओं ने तर्क दिया है  अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं की रक्षा के लिए उन्होंने यह फोर्स बनाई है। इसमें बाकायदा इंस्पेक्टर से लेकर कांस्टेबल तक तक की रैंक तय की गई है। बसपा सीधी जोनल इंचार्ज राम खिलावन रजक ने कहाकि पार्टी ने अपने सुरक्षा बल के लिए पुलिस से भी इजाजत ली है। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस तरह के सुरक्षा बल के लिए कोई कानूनी प्रावधान नहीं है।

मायावती के निर्देश पर बनाने का दावा
राम खिलावन रजक ने कहाकि इस सुरक्षा बल के जिम्मे बसपा काडर और नेताओं की सुरक्षा रहेगी। उन्होंने कहाकि उनके समाज के लोगों की हालत बेहद दीन-हीन है। सुरक्षा के मामले में भी उनकी उपेक्षा हो रही है। इसको देखते हुए ही यह खास सिक्योरिटी फोर्स तैयार की गई है। रजक ने बताया कि इस सुरक्षा बल को मुखिया मायावती और भोपाल स्थित पार्टी कार्यालय से मिले निर्देशों के मुताबिक तैयार किया गया है।

रैंक भी तय रखी है
रजक ने बताया कि इस 16 सदस्यीय सुरक्षा बल में तीन इंस्पेक्टर, चार सब इंस्पेक्टर और नौ कांस्टेबल हैं। सफेद शर्ट, नीली पैंट पहने और नेमप्लेट लगाए बसपा की सुरक्षा बल के तीन सदस्यों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। उनके कंधों पर नीले रंग की धारियां भी लगी हैं जिन पर स्टार लगा है। शुक्रवार को यह वीडियो उस वक्त शूट किया गया जब यह सभी सीधी पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे थे।

 

#MP में बसपा

Source : Agency

पाठको की राय