Monday, October 19th, 2026

 2024 में 5जी सेवाएं शुरू करेगा बीएसएनएल

भुवनेश्वर
सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल 2024 में 5जी सेवाएं शुरू करेगी। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को यह कहा। बीएसएनएल ने 4जी नेटवर्क शुरू करने के लिए टीसीएस और सी-डॉट के नेतृत्व वाले परिसंघ को चुना है, जिसे अनुबंध के तहत ऑर्डर देने के लगभग एक साल के भीतर 5जी में बदला जाएगा। वैष्णव ने ओडिशा में जियो और एयरटेल की 5जी सेवाएं शुरू करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, 'बीएसएनएल 2024 में 5जी सेवाएं शुरू करेगा।' दूरसंचार मंत्री ने कहा, 'पूरे ओडिशा में दो साल के भीतर 5जी सेवाएं शुरू की जाएंगी। आज भुवनेश्वर और कटक में ये सेवाएं शुरू की गई हैं।' उन्होंने 26 जनवरी से पहले राज्य में 5जी सेवाएं शुरू करने का वादा किया था।

 

 

#5g

Source : Agency

पाठको की राय