Tuesday, October 20th, 2026

BSNL 4G+5G सर्विस को एक साथ लॉन्च करने की तैयारी में

नई दिल्ली

Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL) इस साल 15 अगस्त को 4G सर्विस लॉन्च करने की तैयारी में है. लेकिन, अब इसको लेकर अब एक नई खबर आ रही है. BSNL 4G के साथ-साथ 5G नेटवर्क को भी लॉन्च करेगा. 

हालांकि, 5G नेटवर्क को Non-Standalone (NSA) मोड में 15 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा. इसमें बिना एंड-टू-एंड 5G नेटवर्क के 5G की सर्विस दी जाएगी. इसका यूज ऑपरेटर्स शुरुआती स्टेज में करते हैं जहां वो 4G इंफ्रास्ट्रक्चर से 5G सर्विस देते हैं. हालांकि, इसकी कुछ लिमिटेशन भी है. 

 

इसको लेकर ETTelecom ने रिपोर्ट किया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) के एक टॉप अधिकारी ने कहा कि वो प्रूफ ऑफ कांसेप्ट (PoC) पर काम कर रहे हैं. 

C-DoT के चेयरमैन राजकुमार उपाध्याय ने बताया कि वो 5G पर भी काम कर रहे हैं. जहां तक 5G NSA की बात है तो उसे BSNL अगस्त 2022 तक लॉन्च करेगा. ये 4G प्लस 5G सर्विस होगी. NSA कोर इस साल स्वतंत्रता दिवस तक तैयार हो जाएगा. 

उन्होंने आगे बताया कि BSNL 5G SA सर्विस को अगले साल की तीसरी तिमाही तक जारी किया जा सकता है. वो इस साल अगस्त तक 5G NSA सर्विस जबकि अगले साल तक 5G SA को जारी करने की कोशिश कर रहे हैं. 

पिछले साल टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्रीपेड प्लान्स को महंगा किया था. जिसके बाद लोग BSNL की ओर गए हैं. लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार BSNL को इसका फायदा भी मिला है. इसके अफोर्डेबल प्लान्स की वजह से कई लोगों के लिए ये बेहतर ऑप्शन बन रहा है. लोग इसकी 4G सर्विस का इंतजार कर रहे हैं.

हालांकि जहां पर इसकी नेटवर्क अच्छी आ रही है वहां पर लोग इसका यूज कर रहे हैं. इसके कई प्लान्स दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर्स जैसे Airtel और Jio से बेहतर हैं.

 

#BSNL 4G+5G

Source : Agency

पाठको की राय