बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया, ड्रोन भी किया नष्ट
नई दिल्ली
पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर अलग-अलग घटनाओं में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक पाकिस्तानी "घुसपैठिए" को मौत के घाट उतार दिया और एक ड्रोन को मार गिराया। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बीएसएफ अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि अमृतसर सेक्टर के एक अग्रिम इलाके में बुधवार शाम को सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले अधेड़ की मौत हो गई। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा, सैनिकों ने घुसपैठिए को चुनौती दी, लेकिन वह नहीं रुका और आगे बढ़ता रहा। एक आसन्न खतरे को भांपते हुए और आगे दुस्साहस को रोकने के लिए बीएसएफ के जवानों ने आत्मरक्षा में घुसपैठिए पर गोलीबारी की, जिसमें पाकिस्तानी घुसपैठिए की मौके पर ही मौत हो गई।
सीमा बल ने बुधवार सुबह की गई एक अलग कार्रवाई में उसी सेक्टर के हवेलियां गांव के पास एक ड्रोन को भी मार गिराया। उन्होंने कहा कि सफेद क्वाडकॉप्टर ड्रोन (डीजेआई फैंटम 4 मॉडल) उस समय निष्प्रभावी हो गया, जब वह "पाकिस्तान से भारत" आ रहा था।

पाठको की राय