Sunday, October 25th, 2026

बीएससी नर्सिंग पर्चा लीक मामले का हुआ खुलासा

रायपुर
बीएससी नर्सिंग पेपर लीक मामले का खुलासा हो गया है। जानकारी के मुताबिक, दुर्ग स्थित सीएम नर्सिंग कॉलेज की चपरासी द्वारा पेपर लीक किया गया। इसके बाद उसे 1000-1000 रुपये में बेचा गया। इसमें आयुष विवि प्रबंधन ने कॉलेज को डी बार कर दिया है। इधर मामले की शिकायत करते हुए सुपेला पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक चपरासी द्वारा पेपर लीक कर 1000-1000 रुपये में पेपर बेचा गया।

बता दें कि बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष (विषय, फामेर्टोलाजी पैथोलॉजी एंड जेनेटिक्स) का पेपर बुधवार से ही सोशल मीडिया में घूमने लग गया था। वहीं, पेपर उपलब्ध कराने के लिए दो लोगों का नंबर भी वायरल होने लगी थी। इसमें पांच हजार रुपये में बीएससी नर्सिंग का पेपर उपलब्ध कराने की बात कही जा रही थी। विवि को पेपर लीक होने की जानकारी मिलते ही आयोजित परीक्षा उसी दिन आनन-फानन में रद्द कर दी थी। मामले में विवि द्वारा जांच टीम बनाई गई। विवि के कुलपति डॉ एके चंद्राकर ने इस तरह के कृत्य विवि को बदनाम करने की साजिश बताया था। साथ ही जांच टीम बनाई गई थी। इधर डॉ. एके चंद्राकर, कुलपति, आयुष विश्वविद्यालय ने कहा है कि पेपर लीक दुर्ग के कचंदुर स्थित सीएम नर्सिंग कॉलेज में पर्चा लीक हुआ था इसकी शिकायत पुलिस में हुई है।

 

#BSc

Source : Agency

पाठको की राय