Sunday, October 25th, 2026

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले में जदयू कार्यकर्ता की निर्मम हत्या, पत्नी ने चुनावी रंजिश में हत्या का लगाया आरोप

नालंदा.

नालंदा में चुनावी रंजिश और भूमि विवाद को लेकर जदयू कार्यकर्ता की निर्मम हत्या कर दी गई है। मामला परबलपुर थाना क्षेत्र के माउआ गांव का है। मृतक की पहचान स्वर्गीय ब्रह्मदेव प्रसाद के पुत्र अनिल कुमार (60) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में अनिल कुमार की पुत्री ने बताया कि शौच के लिए आज सुबह उसके पिता खेत की ओर गए थे। जहां पर घात लगाए गांव के ही आधा दर्जन बदमाशों ने उन पर भाला लेकर हमला कर दिया और शरीर में जगह-जगह पर भाला भोककर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई।

परिजन ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान वे पोलिंग एजेंट बने थे। इसके बाद गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें देख लेने की धमकी दी थी। और आज उनकी निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने ही नालंदा लोकसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि अनिल कुमार जदयू के सच्चे कार्यकर्ता थे। वह पोलिंग एजेंट भी बने थे। इसके बाद कुछ लोगों ने इन्हें देख लेने की धमकी दी थी उन्हीं लोगों के द्वारा आज उनकी हत्या कर दी गई है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ है।

पत्नी बोली- सगे भाई से चल रहा था यह विवाद
जदयू कार्यकर्ता की पत्नी ने बताया कि सहोदर भाई से ही चार बीघा जमीन को भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। उन्हीं लोगों ने भूमि विवाद और चुनावी रंजिश को लेकर उनके पति की हत्या करवाई है। घटना की जानकारी मिलने के उपरांत पवलपुर थाना अध्यक्ष पप्पू कुमार शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

 

#JDU worker murder#Bihar

Source : Agency

पाठको की राय