Monday, October 19th, 2026

तेलंगाना में बीआरएस कार्यालय में तोड़फोड़, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पर टिप्पणी का जताया विरोध

हैदराबाद।

तेलंगाना के भोंगीर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विपक्षी भारतीय राष्ट्रीय समिति (बीआरएस) के कार्यालय में तोड़फोड़ की। यह घटना तब हुई जब बीआरएस नेता रामकृष्ण रेड्डी ने हैदराबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की।

पुलिस ने कहा कि जवाबी कार्रवाई में, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर बीआरएस कार्यालय में फर्नीचर और अन्य सामान में तोड़फोड़ की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों ने तुरंत प्रतिक्रिया करते हुए तोड़फोड़ करने वालों को तितर-बितर कर दिया और एक पुलिस पिकेट स्थापित की। पुलिस ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव और पार्टी के अन्य नेताओं ने इस घटना को लेकर कांग्रेस की आलोचना की।

 

#Telangana#BRS office

Source : Agency

पाठको की राय