Wednesday, October 21st, 2026

जल्द ही स्पाइसजेट के विमानों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा शुरू होने की उम्मीद

नई दिल्ली
स्पाइसजेट की फ्लाइट में अब आपको बहुत जल्द इंटरनेट सर्विस की सुविधा भी मिलेगी। सीएमडी के मुताबिक जल्द ही ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस शुरू होने की उम्मीद है। स्पाइसजेट अगले कुछ महीनों में और अधिक बोइंग 737 मैक्स विमान शामिल करेगी। उम्मीद है कि जल्द ही इसके विमानों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा शुरू हो जाएगी। इसकी जानकारी अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अजय सिंह ने सोमवार को दी।

एयरलाइन के पास 91 विमानों का बेड़ा है, जिसमें से 13 मैक्स विमान हैं और 46 बोइंग 737 विमान के पुराने एडिशन हैं। यह जानकारी स्पाइसजेट की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार मिली है। एयरलाइन की 17वीं वर्षगांठ पर कर्मचारियों को अपने ईमेल में सिंह ने कहा कि वाहक महीने दर महीने सबसे अधिक भार के साथ उड़ान भर रहा है और आने वाले महीनों में और भी अधिक उड़ान भरने की उम्मीद करता है।

 

 

#Broadband internet

Source : Agency

पाठको की राय