Wednesday, October 21st, 2026

ब्रिटेन के हीथ्रो एयरपोर्ट ने भारतीय उड़ानों को परमिशन देने से किया इनकार

 
लंदन

भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई देशों ने भारतीय विमानों पर रोक लगा दिया है। इसी क्रम में ब्रिटेन के हीथ्रो एयरपोर्ट ने शुक्रवार को 'रेड-लिस्ट' शामिल होने से पहले भारत से अतिरिक्त उड़ानों की अनुमति देने से मना कर दिया है। बुधवार (21 अप्रैल) को हीथ्रो एयरपोर्ट प्रशासन ने इसकी जानकारी दी। वहीं ब्रिटिश स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने सोमवार को कहा था कि ब्रिटेन में कोरोना के भारतीय वैरिएंट के 100 से अधिक मामलों के पता लगने के बाद उड़ानों को प्रतिबंधित किया गया है।
 स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने कहा, भारत को रेड लिस्ट में शामिल करना हमारे लिए कठिन लेकिन अहम फैसला था। रेड लिस्ट का मतलब है कि कोई भी ऐसा शख्स जो पिछले 10 दिनों से भारत में रह रहा है, वह अगर यूके या आयरिश या ब्रिटिश नागरिक नहीं है तो वह ब्रिटेन में नहीं आ सकता है।

 

#Corona

Source : Agency

पाठको की राय