हर महीने 1,555 रुपये देकर घर लाएं TVS की ये किफायती बाइक्स
नई दिल्ली
देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी TVS Motor इस जून महीने में अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर लेकर आई है। कंपनी अपने कम्यूटर सेग्मेंट की किफायती बाइक्स की खरीद पर आकर्षक फाइनेंस स्कीम के साथ ही भारी बचत का भी मौका दे रही है। आप इन बाइक्स को आसानी से फाइनेंस करवा कर बेहद ही कम EMI देते हुए घर ला सकते हैं।
जानकारी के अनुसार कंपनी इस स्कीम में टीवीएस मोटर की स्टार सिटी प्लस, रेडियॉन और स्पोर्ट बाइक शामिल हैं। इन बाइक्स की खरीद पर कंपनी 100 प्रतिशत फाइनेंस फंडिंग के साथ ही जीरो प्रोसेसिंग फी और महज 1,555 रुपये की आसान किस्त ऑफर कर रही है। इतना ही नहीं इन बाइक्स की खरीद पर ग्राहक पूरे 5,000 रुपये तक की बचत भी कर सकते हैं। ये तीनों बाइक्स बाजार में अपने दमदार परफॉर्मेंस के साथ ही बेहतर माइलेज के लिए भी जानी जाती हैं। तो आइये जानते है इन बाइक्स के बारे में -
टीवीएस मोटर्स की मशहूर कम्यूटर बाइक स्टार सिटी प्लस को हाल ही में नए रंगों के साथ बाजार में उतारा गया है। इसमें कंपनी ने 109.7cc की क्षमता का सिंगल सिलिंडर युक्त इंजन दिया गया है, जो कि 8.08bhp की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। इस बाइक में कंपनी ने इकोथ्रस्ट फ्यूल इंजेक्टेड तकनीक का भी इस्तेमाल किया है। कंपनी का दावा है कि इससे बाइक का माइलेज तकरीबन 15% तक बढ़ जाएगा। ये बाइक सिंगल और डुअल टोन, दोनों पेंट स्कीम के साथ बाजार में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत 66,895 रुपये है और सामान्य तौर पर ये बाइक 85 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज देती है।

पाठको की राय