Saturday, October 24th, 2026

बृजमोहन अग्रवाल रायपुर पहुंचे, समर्थकों ने किया स्वागत

रायपुर

सांसद बृजमोहन अग्रवाल लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने व सत्र में हिस्सा लेने के कारण पिछले एक सप्ताह से दिल्ली में थे। शनिवार दोपहर वे दिल्ली से रायपुर पहुंचे। समर्थकों ने विमानतल पर उनका जोरदार स्वागत किया। विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी स्वागत के लिए पहुंचे हुए थे। संगठन मंत्री पवन साय व अन्य सांसद भी आज दिल्ली से लौटे हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय