Tuesday, October 20th, 2026

सीडीएस जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देने वालों का लगा तांता, पंचतत्‍व में विलीन हुए ब्रिगेडियर लिड्डर

नई दिल्‍ली
सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्‍नी मधुलिका रावत समेत सभी जवानों का अंतिम संस्‍कार आज पूरे सैन्‍य सम्‍मान के साथ किया जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। इस हादसे में जान गंवाने वाले जनरल बिपिन रावत के सलाहकार ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर का अंतिम संस्‍कार सुबह करीब 10:40 बजे दिल्‍ली कैंट के बरार स्‍क्‍वायर में कर दिया गया। इसके अलावा कुछ पार्थिव शरीर उनके परिजनों के आग्रह पर उनके पैतिृक स्‍थानों पर भेजा जा गया है।

ब्रिगेडियर लखविंदर सिंह लिड्डर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा तीनों सेनाध्‍यक्षों, हरियाणा के मुख्‍यमंत्री, एनएसए अजीत डोभाल, सेना के अधिकारी और जवानों ने उन्‍हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनका अंतिम संस्‍कार कर दिया गया। ब्रिगेडियर लखविंदर सिंह लिड्डर ने कांगों में यूएन मिशन के तहत अपनी सेवाएं दी थीं।

 

 

#CDS General Bipin Rawat

Source : Agency

पाठको की राय