Monday, October 19th, 2026

आॅक्सीजन के अभाव में सांसों पर संकट, लोगों का धैर्य टूटा, सड़क पर आए

ग्वालियर
कल की रात वाकई ग्वालियर के लिए कत्ल की रात थी... सांसों की डोर थामने मरीजों के बदहवास परिजन उन्हें स्ट्रेचर पर लेकर भागते, दो मरीजों ने आॅक्सीजन के अभाव में दम तोड़ दिया। जिनकी क्रिटिकल पोजिशन है, वह मौत से लड़ रहे हैं। प्राइवेट हॉस्पिटलों ने हाथ खड़े कर दिए हैं। लोग सड़कों पर निकल आए हैं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। इस बीच राहत की खबर है कि आज सुबह एक टैंकर आॅक्सीजन एयरलिफ्ट से ग्वालियर पहुंच गई है और जयारोग्य अस्पताल सहित कुछ प्राइवेट अस्पतालों को आॅक्सीजन की सप्लाई भेज दी गई है। इस बीच शाम तक आॅक्सीजन की एक और खेप आने की संभावना है।

आज सुबह हॉस्पिटल रोड स्थित वेदांत और लोटस हॉस्पिटल के बाहर लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने शासन और प्रशासन दोनों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का दर्द था कि हमसे मोटी रकम लेकर प्राइवेट हॉस्पिटल वालों ने हमें कंगाल कर दिया। अब आॅक्सीजन न होने की बात कहकर हमारे मरीज को सड़क पर ला दिया है। शासन और प्रशासन हमारी सुन नहीं रहा। ऐसे में हम सिर्फ अपने मरीज को तड़पते हुए मरते देखते रहें। इस बीच आज सुबह एयरलिफ्ट कर पहुंचे आॅक्सीजन टैंकर से सुपर स्पेशलिटी, जेएएच और प्राइवेट अस्पतालों को आॅक्सीजन बांटी गई है।

कोविड प्रभारी कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवाल, प्रवीण पाठक देर रात तक मौके पर डटे रहे। उन्होंने कई जगह गंभीर मरीजों को आॅक्सीजन की व्यवस्था कराई।

 

#आॅक्सीजन

Source : Agency

पाठको की राय