Monday, October 26th, 2026

शिशुओं के लिये सुरक्षा कवच है स्तनपान

भोपाल

शिशुओं के लिये स्तनपान सुरक्षा कवच है । नवजात शिशु को 6 माह तक सिर्फ माँ का दूध देना चाहिये। विश्व स्तनपान सप्ताह में विभिन्न माध्यमों से यह संदेश दिया जा रहा है।

विश्व स्तनपान सप्ताह में स्वास्थ्य और महिला-बाल विकास विभाग के समन्वय से विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहे हैं। शासकीय अस्पतालों में भर्ती माताओं को स्तनपान प्रोत्साहन संबंधी जानकारी दी जा रही है। सामुदायिक प्रेरकों द्वारा स्तनपान के प्रेरणादायक अनुभवों को भी शेयर किया जा रहा है। जिला और ब्लॉक स्तर पर विभिन्न पोषण और प्रसव केन्द्रों में पदस्थ मेडिकल और पैरा-मेडिकल स्टॉफ द्वारा विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है।

विकासखण्ड स्तर पर आशा, आशा सहयोगिनी, एएनएम और आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की संयुक्त टीम समुदाय में स्तनपान को बढ़ावा देने के लिये संदेश प्रसारित कर रही है। समुदाय में गठित मातृ समूहों, स्वास्थ्य ग्राम तदर्थ समिति की महिला प्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूहों की महिला सदस्यों और धात्री माताओं को स्तनपान के लाभ बताये जा रहे हैं। स्तनपान के प्रति जागरूकता का कार्य 7 अगस्त तक जारी रहेगा।

 

 

#स्तनपान सुरक्षा कवच

Source : Agency

पाठको की राय