ब्रेस्ट कैंसर: 30 के बाद हर महिला को इन 7 लक्षणों पर रखनी चाहिए कड़ी नजर
स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर क्या है?
स्टेज 3, ब्रेस्ट कैंसर का एक गंभीर चरण है जिसमें कैंसर ब्रेस्ट से परे लिम्फ नोड्स में फैल गया है, या यह ब्रेस्ट के आसपास के मांसपेशियों या त्वचा में बड़ा हो गया है। यह ब्रेस्ट कैंसर के चार चरणों में से तीसरा चरण है।
स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण
ब्रेस्ट में गांठ या मोटापन
ब्रेस्ट के आकार या बनावट में बदलाव
ब्रेस्ट की त्वचा में लालिमा, सिकुड़न या खुरदरापन
ब्रेस्ट से तरल पदार्थ का रिसाव
ब्रेस्ट के आसपास की त्वचा में सूजन या लालिमा
बगल में गांठें
कंधे में दर्द या अकड़न
स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम कारक
उम्र: बढ़ती उम्र के साथ ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
पारिवारिक इतिहास: यदि आपके परिवार में स्तन कैंसर का इतिहास है, तो आपको भी इसका खतरा अधिक होता है।
जेनेटिक: BRCA1 और BRCA2 जीन में उत्परिवर्तन स्तन कैंसर के खतरे को काफी बढ़ा देते हैं।
ब्रेस्ट कैंसर का पिछला इतिहास: यदि आपको पहले स्तन कैंसर हो चुका है, तो आपको दोबारा होने का खतरा अधिक होता है।
मोटापा: मेनोपॉज के बाद अधिक वजन या मोटापे से स्तन कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
शराब का सेवन: अधिक शराब का सेवन स्तन कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है।
हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी (HRT): रजोनिवृत्ति के बाद HRT का लंबे समय तक उपयोग करने से स्तन कैंसर का खतरा थोड़ा बढ़ सकता है।
स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर का रिस्क कैसे है?
यह ध्यान रखना जरूरी है कि ऊपर वताए सभी जोखिम कारक हैं। ब्रेस्ट कैंसर किसी को भी हो सकता है। वैसे तो इसका खतरा 50 की उम्र के बाद ज्यादा है लेकिन यह 30 के बाद भी हो सकता है इसलिए अगर आपको ब्रेस्ट कैंसर के कोई भी लक्षण दिखाई देते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।
स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर का इलाज
स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर का इलाज आमतौर पर सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडिएशन थेरेपी, और हार्मोनल थेरेपी के संयोजन से किया जाता है।

पाठको की राय