Wednesday, October 21st, 2026

लड़को ने AI से बनाई लड़की की अश्लील तस्वीर, वायरल करने की धमकी देकर नाबालिगों ने किया दुष्कर्म

 शहडोल
 मध्य प्रदेश के शहडोल में 18 वर्षीय लड़की की तस्वीरों से छेड़छाड़ करने और ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस के हवाले से बताया कि इस संबंध में मंगलवार को दो किशोर लड़कों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी लड़कों ने एआई-संचालित ऐप के माध्यम से लड़की तस्वीर बनाई और शहडोल शहर में तस्वीरें जारी करने की धमकी दी। कोतवाली थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी ने पीटीआई से कहा कि आरोपियों में उस घर के मालिक का एक नाबालिग बेटा भी शामिल है, जहां पीड़िता किरायेदार के रूप में रह रही थी।
एआई की मदद से तस्वीर के साथ की छेड़छाड़

उन्होंने कहा कि नाबालिग लड़के ने कथित तौर पर लड़की की तस्वीरें खींची और एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता-संचालित ऐप का उपयोग करके उन्हें अश्लील तस्वीरों में बदल दिया। आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया और अपने दोस्त को भी इसमें शामिल कर लिया।
ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों ने नर्सिंग छात्रा की तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। अधिकारी ने बताया कि उनके मोबाइल फोन फोरेंसिक जांच के लिए जब्त कर लिए गए हैं।

 

#rape

Source : Agency

पाठको की राय