Tuesday, October 20th, 2026

मुक्केबाज सतीश कुमार को क्वार्टरफाइनल में बखोदिर जललोव से मिली हार 

टोक्यो
 बॉक्सिंग में भारत का मुकाबला एक और क्वार्टरफाइनल मैच में हुआ, जहां पर पुरुषों के सुपर हेवी वेग वर्ग में सतीश कुमार उजबेकिस्तान के बखोदिर जललोव के सामने उतरे। यहां पर उनके सामने टॉप प्रतिद्वंदी था, सतीश ने आक्रमता दिखाई और जज्बा भी साफ झलका लेकिन वर्ल्ड चैम्पियन जललोव का जवाब कुमार के पास नहीं था। और भारत यह मैच 5-0 स हार गया। पहले ही बाउट में सतीश ने जज्बा दिखाया, उन्होंने पूरी आक्रामकता के साथ मुक्केबाजी दिखाई और दो सटीक पंच भी लगाए। उनकी अटैकिंग चलती रही लेकिन पहला राउंड जललोव के नाम रहा, जिनको सभी जजों ने 10 अंक दिए। 

 दूसरे राउंड में भी सतीश की रणनीति अटैक की रही लेकिन उनका डिफेंस बेहतर नहीं था जिसका बेहतर फायदा जललोव ने उठाते हुए छोटे-छोटे लेकिन कारगर पंच लगाए। दूसरा राउंड भी सभी जजों की सहमति से जललोव के पास गया। ओलंपिक में बेटी रच रही थी इतिहास, कमलप्रीत कौर के पिता अपने खेतों में कर रहे थे काम सतीश ने जज्बा निश्चित तौर पर दिखाया लेकिन वर्ल्ड चैम्पियन के सामने टिकना इतना आसान नहीं दिखाई दिया। आखिरी कुछ सेकेंड में सतीश को वहीं पर पंच लगे जहां पर उनको चोट लगी थी। 

ये सतीश कुमार के लिए कभी भी आसान मैच नहीं था, क्योंकि उनका मुकाबला दुनिया के नंबर एक वरीयता प्राप्त मुक्केबाज से था। तीसरे राउंड में भी जललोव का पूरा वर्चस्व दिखाई दिया। इसके साथ ही भारत की चुनौती यहां पर समाप्त हो गई। फैसला एकमत हुआ जो उज्बेकिस्तान के पक्ष में गया। मुक्केबाज सतीश कुमार को अगले मुकाबले के लिए फिट घोषित किया गया था। प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सतीश कुमार घायल हो गए थे और उन्हें 7 टांके लगे थे, लेकिन बाद में उन्हें अगले मैच के लिए मेडिकल क्लीयरेंस मिल गया था। 

 

Source : Agency

पाठको की राय