Monday, October 19th, 2026

मुक्केबाज इमान खलीफ ने लिंग संबंधी रिपोर्ट पर की कानूनी कार्रवाई

नई दिल्ली
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने बुधवार को कहा कि ओलंपिक स्वर्ण जीतने के लिए अपनी लिंग योग्यता को लेकर उठे विवाद को दरकिनार करने वाली अल्जीरियाई मुक्केबाज इमान खलीफ, लीक हुए मेडिकल रिकॉर्ड के बारे में मीडिया रिपोर्टों पर कानूनी कार्रवाई कर रही हैं। इस सप्ताह फ्रांस में प्रकाशित रिपोर्टों में दावा किया गया कि 25 वर्षीय खलीफ में पुरुष गुणसूत्र हैं।

अगस्त में पेरिस खेलों में लिंग विवाद तब शुरू हुआ जब खलीफ ने अपने शुरुआती मुकाबले में एंजेला कैरिनी को 46 सेकंड में हरा दिया, इतालवी खिलाड़ी बुरी तरह से नाक में चोट लगने के कारण रोने लगी और मुकाबला छोड़कर चली गई। इसके बाद विवाद पैदा हो गया, जिस पर इतालवी प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से लेकर हैरी पॉटर की लेखिका जेके राउलिंग तक कई राजनेताओं और हस्तियों ने टिप्पणी की।

आईओसी ने एक बयान में कहा, हम समझते हैं कि इमान खलीफ ने ओलंपिक खेलों पेरिस 2024 के दौरान उनकी स्थिति पर टिप्पणी करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है, और नवीनतम रिपोर्टिंग के जवाब में मुकदमा भी तैयार कर रही है। जब तक कानूनी कार्रवाई चल रही है, या असत्यापित दस्तावेजों के बारे में मीडिया रिपोर्टों पर जिनकी उत्पत्ति की पुष्टि नहीं की जा सकती है, आईओसी टिप्पणी नहीं करेगा।

आईओसी ने कहा कि खलीफ ने 2021 में टोक्यो ओलंपिक और अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (आईबीए) विश्व चैंपियनशिप और आईबीए-स्वीकृत टूर्नामेंटों सहित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में महिला वर्ग में कई वर्षों तक भाग लिया है। आईओसी ने कहा कि वह इमान खलीफ को वर्तमान में मिल रहे दुर्व्यवहार से दुखी है। ओलंपिक जीत के बाद अल्जीरिया लौटने पर खलीफ का नायक की तरह स्वागत किया गया था, उन्होंने पहले ही फ्रांस में ऑनलाइन उत्पीड़न के लिए शिकायत दर्ज कराई है।

 

 

#Boxer Iman Khalifa takes legal action

Source : Agency

पाठको की राय