Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-धमतरी में अंधे कत्ल के दोनों आरोपी गिरफ्तार, महिला की जंगल में हत्या कर जला दी थी लाश

धमतरी.

धमतरी में अंधे कत्ल की गुत्थी का पुलिस ने खुलासा किया है। जहां मृतका के पति सहित उसके भतीजे को मामले में गिरफ्तार किया है। दरअसल दुगली थाना क्षेत्र के जंगल में जयंत्री नेताम  महिला का अधजला शव बरामद हुआ था। वहीं महिला के सर सहित शरीर के कई हिस्सों में चोट का निशान पाया गया था। जिसपर हत्या का आशंका जताते हुए पुलिस आरोपी के खोजबीन में जुट गई थी।

सायबर और दुगली पुलिस मृतिका शव का शिनाख्ती करते हुए मृतिका का घर पहुंचा जहा उनके पति मनराखन नेताम निवासी मोहगांव थाना भानूप्रतापपुर जिला कांकेर से कड़ाई से पूछताछ किया गया। जिस पर आरोपी ने बताया कि अपने भतीजे रामदेव सलाम के साथ अपनी पत्नी जयंत्री नेताम को भहला पुसलाकर घूमने जाने की बात कहते हुए धमतरी जिले के दुगली थाना क्षेत्र के जंगल में ले आया था। यहां लाकर अपने पत्नी को जेक राड से पिटाई करते हुए पेट्रोल से जलाकर मौत के घाट उतार देना बताया। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

#Chhattisgarh-Dhamtari#woman murdered

Source : Agency

पाठको की राय