Monday, October 19th, 2026
Breaking
  •    अखिलेश का पीडीए सिर्फ सत्ता की सीढ़ी, कन्नौज की जनता से हुई बड़ी चूक: असीम अरुण  •    शिवराज सिंह चौहान का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 99 बार फेल होने वाले बता रहे BJP की एक्सपायरी डेट ‘99 बार क्वालिटी टेस्ट में फेल’, राहुल गांधी के बयान पर शिवराज चौहान का तंज BJP की एक्सपायरी डेट वाले बयान पर सियासी घमासान, शिवराज ने राहुल गांधी को दिया जवाब  •    विजयादशमी 2026: शाम 5:47 से रात 8:23 बजे तक रावण दहन का मुहूर्त, जानें पूजा का शुभ समय  •    मुजफ्फरपुर में 3 करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से तस्करी कर ला रहे मोतिहारी के दो आरोपी गिरफ्तार  •    किरेन रिजिजू का बयान- ‘भारत को कभी नहीं तोड़ सकतीं विरोधी ताकतें’, कांग्रेस के झंडों पर विवाद

इंदौर से संचालित होने वाली दोनों उड़ानें अप्रैल से बदले समय पर संचालित होंगी

इंदौर
 इंदौर से संचालित होने वाली दोनों उड़ानें अप्रैल से बदले समय पर संचालित होंगी। रात में उड़ानें शारजाह और दुबई पहुंचने से पर्यटकों को परेशानी उठानी पड़ेगी। यहां अमूमन दोपहर 2 बजे चेक-इन मिलती है। रात में पहुंचने वाले पर्यटकों को अर्ली चेक-इन के लिए अतिरिक्त दाम चुकाने होंगे। दाम नहीं चुकाने वालों को एयरपोर्ट की लाबी में रात गुजारनी पड़ेगी।
 

एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा संचालित शारजाह उड़ान का समय 1 अप्रैल से बदलेगा। 4 अप्रैल से दुबई उड़ान बदले समय पर जाएगी। 1 अप्रैल से हर सोमवार शारजाह उड़ान रात 10.35 बजे इंदौर पहुंचेगी। 2 अप्रैल को उड़ान रात 12.10 बजे रवाना होगी, जो वर्तमान में सुबह 6.45 बजे तक रवाना हो रही थी। दुबई उड़ान 4 अप्रैल गुरुवार को रात 10.30 बजे इंदौर पहुंचेगी, जो अब तक रात 9.35 बजे आती थी। नए समय अनुसार 5 अप्रैल से रात 12.40 बजे रवाना होगी। दुबई उड़ान 35 मिनट पहले रवाना होगी।

ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन आफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन का कहना है कि नए शेड्यूल में पर्यटकों को असुविधा होगी। इन्हें होटल के लिए अरली चेक-इन के तौर पर एक दिन का अतिरिक्त शुल्क चुकाना होगा। शारजाह उड़ान से जाने वाले पर्यटकों को अधिक परेशानी होगी। यहां मध्य रात्रि के करीब उड़ान शारजाह पहुंच रही है।


दोपहर का समय फायदेमंद

जादौन का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानें दोपहर में विदेशी एयरपोर्ट पर पहुंचती हैं तो यह सबसे उपयुक्त समय होता है। वजह है कि विदेश में अमूमन दोपहर 2 बजे बाद होटल में चेक इन होता है। विदेश से शाम को उड़ान भरने वाले विमानों का समय उपयुक्त माना जाता है। इससे यात्रियों को होटल का अतिरिक्त शुल्क नहीं चुकाना पड़ता है।

यह रहेगा नया शेड्यूल

शारजाह उड़ान

- आइएक्स256 - प्रत्येक शनिवार, सोमवार शाम 5.50 बजे शारजाह से रवाना होकर रात 10.35 बजे इंदौर पहुंचेगी।

- आइएक्स255 - प्रत्येक रविवार, मंगलवार रात 12.10 बजे इंदौर से रवाना होकर रात 2.05 बजे शारजाह पहुंचेगी।

दुबई उड़ान

आइएक्स258 - प्रत्येक गुरुवार शाम 5.40 बजे दुबई (यूएई समयानुसार) से रवाना होकर रात 10.30 बजे इंदौर पहुंचेगी।

आइएक्स257 - प्रत्येक शुक्रवार रात 12.40 बजे इंदौर से रवाना होकर रात 2.55 बजे दुबई (यूएई समयानुसार) पहुंचेगी।

 

 

 

Source : Agency

पाठको की राय