Saturday, October 24th, 2026

प्रदेश के एक करोड़ से अधिक व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज

भोपाल

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कोरोना टीकाकरण की प्रतिदिन समीक्षा के उल्लेखनीय परिणाम सामने आ रहे है ।  मंगलवार 14 सितम्बर  को प्रदेश में  कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने वाले व्यक्तियों की संख्या एक करोड़ से पार  हो गई।

एन.एच.एम. की एम.डी. श्रीमती प्रियंका दास ने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 5 करोड़ 21 लाख 53 हजार 251 कोरोना वैक्सीन टीके लगाए गए है। कुल टीकाकरण  में एक करोड़ 9 हजार 759 व्यक्तियों को दोनों डोज और 4 करोड़ 21 लाख 43 हजार 492 को पहली डोज लगाई जा चुकी है।  उन्होंने कहा कि 17 सितम्बर को तीसरे कोरोना टीकाकरण महाअभियान की तैयारियां भी की जा रही है।

 

#कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज

Source : Agency

पाठको की राय