Monday, October 19th, 2026

फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल हारकर बोपन्ना हुए बाहर

   पेरिस
 

भारत के रोहन बोपन्ना और नीदरलैंड्स के एम मिडेलकूप फ्रेंच ओपन टेनिस के के  में हार गए हैं. गुरुवार को पुरुष डबल्स के सेमीफाइनल में बोपन्ना-मिडेलकूप को 12वीं वरीयता प्राप्त मार्शेलो अरेवालो (सल्वाडोर) और जीन जूलियन रोजर (नीदरलैंड्स)  के हाथों 6-4, 3-6, 6-7 (8-10) से हार का सामना करना पड़ा.

16वीं वरीयता हासिल बोपन्ना और मिडेलकूप ने पहले सेट के तीसरे गेम में विपक्षी जोड़ी की सर्विस तोड़ते हुए 2-1 की बढ़त ले ली. बढ़त लेने के बाद बोपन्ना-मिडेलकूप ने पहला सेट आसानी से 6-4 से जीत लिया. फिर दूसरे सेट में बोपना और मिडेलकूप की सर्विस ब्रेक कर दी, जिसके चलते भारतीय-डच जोड़ी को दूसरा सेट 3-6 से गंवाना पड़ा. तीसरा गेम टाईब्रेकर में गया, जहां बोपन्ना-मिडेलकूप मोमेंटम बरकरार नहीं रख पाए.

शानदार रहा था सफर

बोपन्ना 2015 के बाद पहली बार किसी ग्रैंडस्लेम स्पर्धा में पुरुष डबल्स सेमीफाइनल में पहुंचे थे. बोपन्ना और मिडेलकूप ने इससे पहले पुरुष डबल्स क्वार्टर फाइनल में लॉयड ग्लासपूल और हेनरी हेलियोवारा को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था. यही नहीं बोपन्ना-मिडेलकूप ने तीसरे राउंड मेंउन्होंने विम्बलडन चैम्पियन जोड़ी मेट पेविच और निकोला मेकटिच को इससे पहले शनिवार को हराया था.

मेन्स डबल्स में था इतिहास रचने का मौका

रोहन बोपन्ना सिर्फ एक बार किसी ग्रैंडस्लेम में पुरुष डबल्स स्पर्धा के फाइनल में पहुंच सके हैं. साल 2010 में बोपन्ना ने पाकिस्तान के ऐसाम उल हक कुरैशी के साथ मिलकर यूएस ओपन के फाइनल में जगह बनाई थी. उस फाइनल मैच में बोपन्ना-कुरैशी को हार झेलनी पड़ी थी.

रोहन के नाम सिर्फ एक ग्रैंडस्लेम खिताब

ओवरऑल रोहन बोपन्ना अबतक सिर्फ एक ग्रैंडस्लेम खिताब जीत पाए हैं. साल  2017 में रोहन बोपन्ना ने कनाडा की गेब्रिएला डाब्रोवस्‍की के साथ मिलकर फ्रेंच ओपन  के मिक्‍स्‍ड डबल्‍स वर्ग का खिताब जीता था. इस जोड़ी ने टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में कोलंबिया के राबर्ट फारा और जर्मनी की लीना ग्रोएनेफील्ड की जोड़ी को शिकस्‍त दी थी.

 

#रोहन बोपन्ना

Source : Agency

पाठको की राय