Wednesday, October 21st, 2026

इस्लाम की बुनियादी बातों के साथ जारी किया बुकलेट

भिलाई
युवा मुस्लिम विद्यार्थियों के देश स्तर के संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक आॅर्गनाइजेशन आॅफ इंडिया (एसआईओ) छत्तीसगढ़ की तरफ से इस्लामिक नॉलेज टेस्ट आयोजन के लिए राज्य स्तर पर बुकलेट एक कार्यक्रम में जारी किया गया। इस बुकलेट में जिसमे इस्लाम की मूलभूत (बुनियादी) शिक्षाएं, कुरआन व सीरत (मुहम्मद सल्लल्लाहू अलैहि वसल्लम के जीवन) और इस्लामी इतिहास से संबंधित विषय वस्तु बच्चो के लिए आसान हिंदी में तैयार की गयी है।

इस मौके पर एसआईओ के राष्ट्रीय सचिव अब्दुल हफीज,प्रदेश अध्यक्ष मो. इमरान अजीज,टेस्ट कोआॅर्डिनेटर साजिद अली और मौलाना इरम फलाही ने कहा कि यह बुकलेट जारी करने का मकसद इस्लाम की मूलभूत (बुनियादी) शिक्षाएं सभी लोगों तक पहुंचाना और समाज में फैली इस्लाम के प्रति गलत फहमियों को दूर करना है। इसके साथ बहुत ही सरल माध्यम से बच्चों को याद कराना,इसलिए जरूरत है एक ऐसी शिक्षा एवं ज्ञान की जो आपको दे सही सोच-सही दिशा, नैतिक शिक्षा-कामयाबी का रास्ता बताए। इस बुकलेट को जूनियर व सीनियर दो विभाग में बांटा गया है।

 

#Booklet

Source : Agency

पाठको की राय