Thursday, October 22nd, 2026

बरौनी-कोयंबटूर स्पेशल ट्रेन में बुकिंग शुरू, 14 अक्टूबर तक रहेगी रद्द

 बरौनी

वाराणसी में यार्ड रिमाॅडलिंग कार्य को लेकर रेलवे ने वाराणसी स्टेशन पर कुछ ट्रेनों के वाराणसी स्टेशन पर ठहराव को अस्थाई रूप से 14 अक्टूबर तक रद्द कर दिया है. इनमें धनबाद से खुलने वाले धनबाद-फिरोजपुर कैंट गंगा-सतलज, कोलकाता-जम्मूतवी और सियालदह-जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस शामिल है. इन ट्रेनों काे काशी व शिवपुर में ठहराव दिया गया है. साथ ही आसनसोल, झाझा व पटना होकर चलने वाली कोलकाता-नांगलडैम, कोलकाता-अमृतसर अकालतख्त एक्सप्रेस, हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरि एक्सप्रेस भी वाराणसी के बदले काशी व शिवपुर स्टेशन पर रूकेगी.

 

 

Source : Agency

पाठको की राय