लखनऊ-वाराणसी शटल ट्रेन में बुकिंग शुरू
लखनऊ
प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र से पहली शटल सेवा की ट्रेन वाराणसी से लखनऊ के बीच 17 नवंबर से शुरू हो रही है। इस ट्रेन में सीटों की बुकिंग खोल दी गई है। इस ट्रेन की खास बात यह होगी कि वर्तमान में चल रही ट्रेनों से कम समय में यह लखनऊ से वाराणसी और वाराणसी से लखनऊ चार घंटे 10 मिनट में पहुंचेगी। इस ट्रेन में 14 कोच जनरल के व एक कोच चेयरकार के होंगे। जिसमें यात्रियों को जनरल का किराया 135 व चेयरकार का 480 रुपये देना होगा। बता दें कि ट्रेन नंबर 20401 वाराणसी से सुबह छह बजे चलकर लखनऊ 10:10 बजे पहुंचेगी। वहीं ट्रेन नंबर 20402 लखनऊ से शाम छह बजे चलकर वाराणसी रात 10:10 बजे पहुंचेगी। ये ट्रेन रोजाना लखनऊ से वाराणसी के बीच चलेगी। बुधवार से शुरू होने वाली ट्रेन के सेकंड सिटिंग में खबर लिखे जाने तक 1093 सीटें खाली रही। जबकि चेयरकार में मात्र चार सीटें खाली हैं। 18 नवंबर को चेयरकार में वेटिंग और जनरल में एक हजार से ज्यादा सीटें खाली है।
आज लखनऊ से गुजरेगी महाकाल एक्सप्रेस
एक बार फिर वाराणसी से इंदौर वाया लखनऊ के बीच चलने वाली महाकाल सुपरफास्ट ट्रेन को रेलवे ने बहाल कर दिया है। यह ट्रेन 16 नवंबर को ट्रेन नंबर 82401 से वाराणसी से दोपहर पौने तीन बजे चलकर लखनऊ शाम सात बजकर पांच मिनट पर पहुंचेगी। वापसी में 17 नवंबर को ट्रेन नंबर 82402 इंदौर से सुबह दस बजे चलकर लखनऊ रात एक बजकर दस मिनट पर पहुंचेगी।

पाठको की राय