Friday, October 23rd, 2026

केदारनाथ हेलीसेवा की दूसरे चरण की बुकिंग एक मई से होगी शुरू

देहरादून
केदारनाथ हेलीसेवा दूसरे चरण की बुकिंग एक मई से शुरू होगी। इस बार 21 मई से एक जून तक टिकट की बुकिंग होगी। जीएमवीएन ने अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी दी है। केदारनाथ यात्रा छह मई से शुरू होने जा रही है। इसके लिए उकाडा प्रथम चरण में 20 मई तक की हेली टिकट बुक कर चुका है। अब एक मई से दूसरे चरण में 21 मई से एक जून तक के लिए बुकिंग प्रारंभ की जा रही है। जीएमवीएन एमडी स्वाति भदौरिया ने बताया कि बुकिंग सिर्फ जीएमवीएन की साइट https://heli services.uk.gov.in/ से ही होगी। पहले चरण में 3506 टिकटों संग कुल 15007 यात्री हेली सेवा बुक कर चुके हैं।  

 

 

#Kedarnath

Source : Agency

पाठको की राय