Wednesday, October 21st, 2026

15 लाख कर्मचारियों के खाते में दिवाली से पहले आ सकता है बोनस

लखनऊ
योगी सरकार दीपावली से पहले 14.82 लाख राज्य कर्मियों को बोनस का तोहफा दे सकती है। बोनस देने से संबंधित शासनादेश के लिए वित्त विभाग राज्य सरकार का निर्देशों का इंतजार कर रहा है। इस साल दीपावली चार नवंबर को है इसलिए यह उम्मीद की जा रही है कि की धनराशि अक्तूबर के वेतन के साथ ही देने का आदेश हो सकता है। पिछले साल कोरोना के कारण राजस्व में भारी कमी के बाद भी राज्य सरकार ने दीपावली से पहले राज्य कर्मियों को बोनस का तोहफा दिया था। पिछले साल के मुकाबले इस बार स्थितियां बहुत बेहतर है। हाल के दिनों में राज्य सरकार ने कर्मचारियों के फ्रीज डीए का भुगतान के साथ ही लाखों मानदेय कर्मियों के मानदेय को बढ़ाने का काम किया है। जिसे देखते हुए राज्य कर्मी यह मानकर चल रहे हैं कि दशहरा बीतते ही राज्य सरकार बोनस देने का आदेश भी जारी कर देगी। बोनस दिए जाने पर राज्य सरकार के खजाने पर करीब 1000 करोड़ रुपये का भार आएगा।  बोनस का लाभ राज्य में सभी अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों, राज्य वित्त पोषित शिक्षण संस्थानों, स्थानीय निकायों व जिला पंचायतों के कर्मचारियों व दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को दिया जाता रहा है। बोनस की अधिकतम राशि करीब सात हजार रुपये तय किए जाने का अनुमान है। 
 

 

#Bonus

Source : Agency

पाठको की राय