Tuesday, October 20th, 2026

दतिया और ग्वालियर के जंगलों में एयरक्राफ्ट से गिराए गए बम के गोले

ग्वालियर
दतिया और ग्वालियर के रतनगढ़ माता मंदिर के जंगलों में धमाकों का वीडियो सामने आया है. जंगलों में एक के बाद एक एयरक्राफ्ट से गोले गिराए गए. धमाकों की आवाज सुनकर मंदिर में आए श्रद्धालु दहशत में आ गए हैं. श्रद्धालुओं ने बताया कि आसमान में एयरक्राफ्ट दखे गये. उसके बाद उनसे नीचे बम गिरते नजर आए. एयरक्राफ्ट से लगभग 3 से 4 गोले नीचे गिराए गए, इनसे जंगलों में जोरदार धमाका हुआ.

गोलों की आवाज से श्रद्धालु सहमे
बताया जा रहा है जहां पर गोले गिराए गए हैं, वह गिजोरा इलाके का जंगल है. यह एरिया एयरबेस का है. इस जंगल के पास में ही दतिया जिले में स्थित रतनगढ़ माता का मंदिर है. जब इस मामले को लेकर दतिया एसपी अमन राठौर से बातचीत की, तो उन्होंने बताया के यह गोले ग्वालियर जिले में आने वाले गिजोरा के जंगलों में गिरे हैं.

भिंड के बबेड़ी गांव में एयरफोर्स का मिराज प्लेन क्रेश, पायलट सुरक्षित
दतिया एसपी ने कहा कि रोज की तरह ग्वालियर एयर बेस से उड़ने वाले वायु सेना के एयरक्राफ्ट अभ्यास कर रहे थे. दतिया एसपी ने कहा कि यह वायु सेना के अभ्यास का मामला बताया जा रहा है. इसके बावजूद भी इसकी जानकारी जुटा रहे हैं. ग्वालियर ग्रामीण उप पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर सिंह बातचीत की तो उन्होंने कहा कि यह मामला मेरी जानकारी में नहीं है.

 

 

Source : Agency

पाठको की राय