Sunday, October 25th, 2026

इजरायली दूतावास के पास बम ब्लास्ट, दो संदिग्धों के फुटेज जारी

नई दिल्ली

इसी साल 29 जनवरी को दिल्ली स्थित इजरायली दूतावास के बाहर एक धमाका हुआ था। इस हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कर रही है। इस हमले से ठीक पहले दूतावास के बाहर दो संदिग्धों को मंडराता हुआ देखा गया था। दोनों सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। एनआईए ने आज सीसीटीवी का फुटेज जारी किया है।

इस वीडियो में दो युवकों को आराम से दूतावास के बाहर टहलता हुआ देखा जा सकता है। एक ने ब्लू कलर की शर्च पहनी है और दूसरे ने काले रंग की जैकेट। उनके पास एक बैग भी है। हालांकि सीसीटीवी फुटेज से फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो रही है कि बम इन दोनों ने ही रखे थे। हालांकि दोनों की चाल-ढाल काफी संदिग्ध दिख रही है।

एफआईर में लिखा गया था, 'दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल दफ्तर में शाम 5 बजकर 20 मिनट पर यह सूचना मिली की धमाका हुआ है। यह धमाका डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर जिंदल हाउस, बंगला नंबर 5 के पास हुआ। आईईडी धमाके की वजह से सड़क पर ताड़ के पेड़ के पास गड्ढा हो गया। धमाके की वजह से तीन गाड़ियों शीशे तक चटक गए।' हमले में विदेशी ऐंगल आने के बाद सरकार ने धमाके क जांच एनआईए को सौंप दी थी।

 

#इजरायली दूतावास

Source : Agency

पाठको की राय