Wednesday, October 21st, 2026

इराक में भरे बाजार में बम धमाका, 30 लोगों की मौत 

इराक
इराक में हुए आत्मघाती बम धमाके की जिम्मेदारी आतंकी संगठ इस्लामिक स्टेट समूह ने ली है।  इराक की राजधानी में मंगलवार को एक बम धमाका हुआ जिसमें 30 लोगों की मौत हो गई।  एक टेलीग्राम ग्रुप पर अपना मैसेज भेजते हुए आईएस ने बताया कि अबू हमजा अल नाम के एक हमलावर ने सोमवार रात को बगदाद के सदर शहर में भीड़ के बीच जाकर विस्फोट किया जिसमें 30 लोगों की मौत हो गई और 35 लोग घायल हो गए।  

एएफपी के एक फोटोग्राफर के मुताबिक यह हमला बगदाद में हाल ही के सालों में हुए भीषण हमलों में से एक था।  विस्फोट के बाद पीड़ितों के शरीर के हिस्से बाजार में बिखरे पड़े थे। ईद के कारण बाजार में भारी भीड़ थी। इराकी राष्ट्रपति बरहम सालिह ने सदर शहर के घनी आबादी वाले शिया उपनगर में बमबारी को "जघन्य अपराध" कहा और अपनी संवेदना व्यक्त की। मेडिकल सूत्रों के अनुसार मरने वालों में आठ महिलाएं और सात बच्चे शामिल हैं। बताया गया कि मरने वालों की संख्या 28 से 30 के बीच है। 

विस्फोट के बाद सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो फुटेज में खून से लथपथ पीड़ित और लोग दहशत में चिल्लाते दिख रहे हैं। धमाका इतना जोरदार था कि बाजार की कुछ दुकानों की छतें फट गईं। 

 

#बम धमाका

Source : Agency

पाठको की राय