Thursday, October 22nd, 2026

दानापुर में बम विस्फोट, 4 घायल, इलाके में मचा हड़कंप

पटना 
राजधानी पटना से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दानापुर में एक घर में बम विस्फोट हुआ है। बम विस्फोट होने से पूरा इलाका थर्रा गया। आसपास के लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना दानापुर थाने के जनकधारी स्कूल के पास की है। इस बम विस्फोट की घटना में 4 लोग जख्मी हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। विस्फोट कैसे हुआ यह पता नहीं चल सका है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। अभी तक जो प्रारंभिक जानकारी मिली है उसके अनुसार जिस मकान में धमाका हुआ है वो मोहम्मद ओन और मोहम्मद सफीक का है। इस धमाके में सफीक का बेटा शाहिद अब्दुल्ला, पत्नी आएशा, मां सबदरीना खातून और तौसिक की मां जाएदा खातून घायल हुई हैं। 
 

 

#Bomb blast

Source : Agency

पाठको की राय