Wednesday, October 21st, 2026

जापान की सत्ताधारी पार्टी के मुख्यालय पर बम से हमला, मैनहट्टन में भारत विरोधी प्रदर्शन-नारेबाजी

टोक्यो/मैनहट्टन.

जापान की सत्ताधारी पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के मुख्यालय में शनिवार को एक व्यक्ति ने बम से हमला किया और पीएम आवास की दीवार में अपनी कार से टक्कर मार दी। कोई हताहत नहीं हुआ। संदिग्ध हमलावर अत्सुनोबु उसुदा को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।
अमेरिका के मिसिसिपी में लेक्सिंगटन शहर में गोलीबारी की खबर है।

स्कूल फुटबॉल मैच के बाद दो अज्ञात लोगों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। होम्स काउंटी के शेरिफ विली मार्च ने बताया कि गोलीबारी की घटना तब हुई जब 200 से ज्यादा लोग मैच खत्म होने के आउटडोर ट्रेल पर जश्न मना रहे थे। गोलीबारी के चलते भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मरने वालों में दो की उम्र 19-19 वर्ष थी, जबकि तीसरे की उम्र 25 वर्ष थी। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया है। गोलीबारी की वजह का पता नहीं चल पाया है।

बाज नहीं आ रहा कनाडा --
एक अन्य घटना न्यूयॉर्क की है। यहां खालिस्तान समर्थक आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारत सरकार को दोषी ठहराने वाले प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को मैनहट्टन कोर्टहाउस के बाहर प्रदर्शन किया। एक दर्जन से अधिक सिखों ने प्रदर्शन के दौरान पीएम मोदी का पुतला भी फूंका। मैनहट्टन कोर्ट पन्नू की हत्या की साजिश में आरोपी विकास यादव के सह आरोपी निखिल गुप्ता के केस की सुनवाई कर रही है। उसी दौरान कोर्ट के बाहर अमेरिकी सिखों ने भारत सरकार के विरोध में नारेबाजी की। कोर्ट हाउस के सामने सड़क के उस पार प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बेड़ियों से बंधा पुतला एक अस्थायी जेल की कोठरी में रखा। बाद में इसे जलाया गया।

 

#Japan#ruling party's headquarters blast

Source : Agency

पाठको की राय