Friday, October 23rd, 2026

छग में शूटिंग करने पत्नी संग पहुंचे बॉलीवुड कलाकार कृष्णा अभिषेक

रायपुर
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत से उनके निवास शंकर नगर स्थित स्पीकर हॉउस में बॉलीवुड कलाकार हास्य टीवी चैनल शो कपिल शर्मा जैसे मनोरंजक सीरियल के प्रमुख पात्र कृष्णा अभिषेक अपनी पत्नी कश्मीरा शाह के साथ सौजन्य भेंट के लिए पहुंचे। कृष्णा अभिषेक इन दिनों छत्तीसगढ़ में शूटिंग को लेकर आए हुए है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने भेंट के दौरान कृष्णा एवं उनकी पत्नि कश्मीरा शाह को छत्तीसगढ़ी व्यंजन स्वल्पाहार कराया। इस दौरान चचार्ओं में कृष्णा ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ में है, उन्होंने इस बात का बेहद आश्चर्य किया कि उन्हें शूटिंग के दौरान प्रदेश में किसी प्रकार की कठिनाई और परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा जबकि अमूमन ऐसा होता नहीं है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने कहा, छत्तीसगढ़ के लोग सरल सहज, सीधे-साधे लोग हैं। अतिथि देवो भव: की परंपराओं का निर्वहन करते हैं।

डॉ महंत ने छत्तीसगढ़ की विशेषताओं के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है, माता कौशल्या की नगरी है, वनवास के 14 वर्षो में 12 वर्ष, भगवान राम ने छत्तीसगढ़ की धरती पर गुजारे है, जिसके जीवंत प्रमाण है। बॉलीवुड जहां से आप आते हैं, आप हमारी संस्कृति, हमारी मान्यताए - परंपराए, हमारी मिट्टी, हमारी विरासत एवं प्रभु राम जी के राम वन पथ गमन पर भी स्टोरी पर विचार करें ताकि समूचा राष्ट्र इससे अवगत हो सके।

इस दौरान कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने वर्तमान हालात पर चर्चा करते हुए कोरोना संकट और बॉलीवुड पर उसके प्रभाव पर चचार्एं की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत, कोरबा संसद ज्योत्स्ना महंत ने प्रतीक चिन्ह स्वरूप गांधी जी की मूर्ति भेंट की। कृष्णा अभिषेक से मुलाकात के दौरान पुत्री सुप्रिया महंत, पुत्र सूरज महंत, अमित पांडे, घनश्याम तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह, अभय श्रीवास्तव, बंटी धंजल उपस्थित थे।

 

#Bollywood

Source : Agency

पाठको की राय