थाने से फरार संदेही का तालाब में मिला शव
बिलासपुर। शुक्रवार को तोरवा थाना मे पुलिस को चकमा देकर हथकडी सहित फरार हुए संदेही का शव अरपा चेक डेम मिला।सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटना स्थल पहुची और लोगो से पूछताछ शुरू की।शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
अरपा चेक डेम मे शव देखे जाने की सूचना लोगो ने पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों की मदद से शव निकलवाया। मृतक के हाथ में हाथकड़ी देखकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। संदेही मृतक तोरवा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक व आरक्षक को चकमा देकर हथकडी सहित भाग गया था।पुलिस ने शव की शिनाख्त संदेही सनी मरकाम के रूप मे की। पुलिस कर्मियों ने घटना की सूचना आनन-फानन में थाना प्रभारी परिवेश तिवारी व उच्च अधिकारियों को दी। तोरवा क्षेत्र में हो रही चोरियों के मामले में तोरवा बस्ती में रहने वाले शनि मरकाम को बुधवार की सुबह पूछताछ के लिए तोरवा थाने लाया गया था। युवक पहले भी चोरी के मामले में पकड़ा गया था। पूछताछ के बाद तोरवा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक निर्मल कुमार घोष और आरक्षक हितेश जोशी उसे लेकर तोरवा गए थे। इस दौरान वह तोरवा बस्ती में प्रधान आरक्षक और आरक्षक को चकमा देकर फरार हो गया था।

पाठको की राय