Body Odour: शरीर से आने वाली गंध खोलती है सेहत का राज, 5 तरह की बदबू को न करें नजरअंदाज
Body odour problem: शरीर से दुर्गंध आना एक बहुत ही आम बात है लेकिन कोई इसके बारे में खुलकर बात नहीं करता। ऐसा इसलिए है क्योंकि जिन लोगों के शरीर से दुर्गंध आती है उन्हें अनहेल्दी यानी अस्वास्थ्यकर माना जाता है। हालांकि, हर बार ऐसा नहीं होता है, कुछ मे़डिकल कंडीशन सहित शरीर से दुर्गंध आने के कई कारण हो सकते हैं।
बदबूदार पसीने की गंध को लंबे समय तक नजरअंदाज करने का मतलब आप किसी हेल्थ प्रॉब्लम को बढ़ा रहे हो। बहुत से लोग नहीं जानते कि शरीर से दुर्गंध क्यों आती है और इसके पसीने के अलावा इसके दूसरे क्या कारण हो सकते हैं। हमारा ये आर्टिकल पसीने से जुड़ी मेडिकल कंडीशन्स पर फोकस्ड हैं जो शरीर से दुर्गंध का कारण बनती हैं।
यह एक ऐसी स्वास्थ्य स्थिति जिसे अत्यधिक शरीर की गंध के रूप में जाना जाता है। ऐसा तब होता है जब आपकी त्वचा में मौजूद बैक्टीरिया पसीने को ब्रेक कर एक अजीब सी गंध छोड़ते हैं। जिन लोगों को बहुत ज्यादा पसीना आता है, वे इस मेडिकल कंडीशन को महसूस कर सकते हैं। ब्रोम्हिड्रोसिस दो प्रकार का होता है:-
Eccrine- ब्रोम्हिड्रोसिस में हाथ, पैर, धड़ और सिर से शरीर की गंध आती है। इस स्थिति के लिए एक्रीन ग्रंथि जिम्मेदार है।
Apocrine- शरीर से आने वाली बदबू का यह सबसे आम प्रकार है जो आपके Armpits और जननांग (genital Are) यानी सेक्स ऑर्गन से गंध छोड़ता है। यह गंध बहुत ही खराब होती है। जानकारों की मानें तो अत्यधिक पसीने के कारण इस स्थिति के लिए एपोक्राइन ग्रंथि जिम्मेदार होती है।
अगर आपको थायराइड है तब आपके शरीर से दुर्गंध आएगी। अंडरएक्टिव या ओवरएक्टिव थायराइड पसीने की प्रतिक्रिया को बदल देता है। यही कारण है कि बिना कोई परिश्रम किए भी आपके शरीर से बदबू आती है। अगर आप इस शरीर की गंध से परेशान हैं, तो आपको अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। शायद वो इसे नियंत्रित करने के लिए दवाएं लिख सकता है।
डायबिटीज के रोगियों को कई चिकित्सीय जटिलताएं (Medical complications) होती हैं और शरीर की गंध उनमें से एक है। इसका कारण ब्लड शुगर लेवल का बढ़ना है। ये कई शारीरिक कार्यों में बाधा डाल सकते हैं और आपके शरीर से दुर्गंध भी पैदा कर सकते हैं।
यह चिकित्सा स्थिति भी सामान्य नहीं है और इसका कारण भी अत्यधिक पसीना है। हालांकि, इस स्थिति में पसीना आने पर शरीर से आमतौर पर गंध नहीं आती है। लेकिन कुछ मामलों में, इससे आपके पसीने से दुर्गंध भी आ सकती है। ऐसा तब होता है जब शरीर में मौजूद बैक्टीरिया पसीने के साथ मिल जाते हैं, दुर्गंध पैदा होती है। हाइपरहाइड्रोसिस के दो प्रकार हैं:
Primary hyperhidrosis- इसमें मुख्य रूप से हाथों, अंडरआर्म्स, सिर और पैरों तक से बदबू आती है।
Secondary hyperhidrosis- इस मेडिकल कंडीशन में पूरे शरीर से ही पसीने की बदबू आती है। जब इस स्थिति से राहत मिलती है को पसीना आना बंद हो जाता है। इस सिचुएशन में अधिक पसीने का कारण एंटीडिप्रेसेंट ड्रग, आयरन सप्लीमेंट और जिंक सप्लीमेंट कारण बनते हैं।
इन मेडिकल कंडीशन्स के अलावा शरीर की गंध के लिए लिवर डिस्फंक्शन (liver dysfunction), किडनी फेलियर और हार्मोनल का उतार-चढ़ाव भी एक फैक्टर है। यदि आप स्वयं अपने शरीर से आने वाली बदबू को सहन नहीं कर पा रहे हैं, तो समझ लेना चाहिए कि यह सामान्य नहीं है और इसके लिए डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

पाठको की राय