Tuesday, October 20th, 2026

बॉडी बटर त्वचा की देखभाल के लाभ

बॉडी बटर स्किन को एक्सट्रा स्मूद और सपल बनाने में बहुत मदद करता है। आपने अब तक कभी बॉडी बटर ट्राई नहीं किया है तो खासतौर पर इस सीजन में आप इसका जरूर उपयोग करें। इसका फील भी आपको पसंद आएगा और एक से दो बार लगाने के बाद ही आप इसका असर अपनी स्किन पर महसूस कर पाएंगी।
क्या होता है बॉडी बटर?

    बॉडी बटर लोशन और मॉइश्चराइजर से गाढ़ा होता है। यही वजह है कि इसकी पैकिंग किसी शीशी या ट्यूब में ना होकर जार में होती है। ताकि आप इसे आसानी से निकाल सकें।
    सबसे पहले आप यह बात पूरी तरह जान लें कि आखिर बॉडी बटर होता क्या है और आमतौर पर किस चीज से तैयार होता है। ताकि आपको इसकी खूबियों के बारे मे पूरी जानकारी हो जाए।
    आमतौर पर बॉडी बटर शिया बटर, नारियर तेल या वेजिटेबल ऑइल से तैयार किए जाते हैं। यानी इनमें ये चीजें एक मुख्य अव्यव (मेन इंग्रीडिऐंट) के रूप में होती हैं।

7 दिनों के अंदर पूरी तरह गायब हो जाएगा डैंड्रफ, ये हैं 3 घरेलू और अचूक उपाय
क्या बॉडी बटर चेहरे पर लगा सकते हैं?

    जी हां, आप बिल्कुल बेफिक्र होकर इस बटर को अपने चेहरे पर लगा सकती हैं। क्योंकि यह एक ऐसा ब्यूटी प्रॉडक्ट है जो आपकी पूरी बॉडी पर उपयोग किया जा सकता है। यहां तक कि आप इसे अपनी एड़ी और पैर के तलुओं पर भी लगा सकती हैं। और आपको इसे यहां जरूर लगाना चाहिए। ताकि फटी एड़ियों की समस्या से बचा सके और पैर कोमल बने रहें।

    शरीर के कुछ हिस्सों की स्किन बहुत अधिक संवेदनशील होती है और इस पर बहुत जल्दी ड्राईनेस हावी हो जाती है। जैसे, घुटने, कोहनी, एड़ी की त्वचा। साथ ही हथेलियां बार-बार पानी के संपर्क में आने के कारण अपनी नमी खो देती हैं। इसलिए आपको शरीर के इन हिस्सों पर थोड़ा अधिक मात्रा में बॉडी बटर लगाना चाहिए।

बॉडी बटर लगाने का सही तरीका

    आप नहाने के 5 मिनट के अंदर ही अपने शरीर पर बॉडी बटर का उपयोग करेंगी तो आपकी स्किन को अधिक लाभ मिलेगा। शॉवर के बाद तौलिया से शरीर पोंछते समय स्किन को अधिक रगड़कर साफ ना करें। बल्कि हल्के हाथों से त्वचा का पानी पोंछे ताकि स्किन में कुछ नमी बाकी रह जाए।
    अब इस नर्म त्वचा पर बॉडी बटर लगाएं और तब तक हल्का-हल्का रब करें जब तक कि आपकी त्वचा इसे सोख ना लें। यह जल्दी ही स्किन में समा जाता है, इसलिए ज्यादा देर मालिश नहीं करनी पड़ेगी।

    बिल्कुल आप रात को सोने से पहले अच्छी तरह बॉडी बटर लगाएं और इस समय आपको इसे मलने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। क्योंकि इसे लगाने के बाद जब आप सो जाएंगी तो आपकी स्किन खुद ही इसे सोख लेगी।
    रात में बॉडी बटर को पैर के तलुओं और एड़ियों पर भी अच्छी तरह लगाएं ताकि पैरों को खूबसूरत रखने के लिए आपको अलग से मेहनत ना करनी पड़े।

 

Source : Agency

पाठको की राय