Tuesday, October 20th, 2026

boAt की नई वॉच लॉन्च, कीमत 2,999 रुपये

boAt ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच boAt Watch Xtend को लॉन्च कर दिया है. बोट की इस नई स्मार्टवॉच में ऐमेजॉन Alexa वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट दिया गया है. साथ ही इस नई स्मार्टवॉच में ब्लड ऑक्सीजन लेवल चेक करने के लिए SpO2 सेंसर भी दिया गया है.
       
boAt Watch Xtend की इंट्रोडक्टरी प्राइस 2,999 रुपये रखी गई है. ग्राहक इसे 7 जुलाई दोपहर 12 बजे से ऐमेजॉन और कंपनी की ऑफिशियल साइट से खरीद पाएंगे. ग्राहकों के पास इसे खरीदने के लिए ऑलिव ग्रीन, सैंडी क्रीम, पिच ब्लैक और डीप ब्लू वाले कलर ऑप्शन मौजूद होंगे. ग्राहकों को इस प्रोडक्ट पर एक साल की वारंटी भी मिलेगी.
            

इस वॉच में 1.69-इंच LCD टच डिस्प्ले दिया गया है. बोट वेव ऐप के जरिए वॉच में 50 क्लाउड वॉच फेस का सपोर्ट यूजर्स को मिलेगा. ऐप में सेट टाइम के हिसाब से वॉच की स्क्रीन ब्राइटनेस लेवल भी ऑटोमैटिकली एडजस्ट हो जाएगी. यानी यूजर्स को ब्राइटनेस लेवल को एडजस्ट करने के लिए मैनुअली कुछ करने की जरूरत नहीं होगी. boAt Watch Xtend में म्यूजिक कंट्रोल, फाइंड माय फोन, DND और वेदर फोरकास्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे. बोट की इस नई स्मार्टवॉच में 5ATM (50 मीटर) वाटर रेसिस्टेंस सपोर्ट भी दिया गया है.
    

दूसरे फीचर्स की बात करें तो इसमें हार्ट रेट ट्रैकिंग, SpO2 मॉनिटरिंग और स्लीप मॉनिटरिंग का भी फीचर मौजूद है. इसमें 14 फिटनेस मोड्स भी दिए गए हैं. बैटरी की बात करें तो इसमें 300mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी के दावे के मुताबिक सिंगल चार्ज में इसे 7 दिन तक चलाया जा सकेगा. साथ ही ये वॉच कॉल-टेक्स्ट के लिए नोटिफिकेशन अलर्ट भी देगी. खास बात ये है कि इसमें Amazon Alexa वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट दिया गया है. ऐसे में यूजर्स इससे सवाल पूछ पाएंगे, अलार्म सेट करने के लिए कह पाएंगे और रिमाइंडर सेट करने जैसे काम के लिए कमांड दे पाएंगे.

 

Source : Agency

पाठको की राय