विधानसभा चुनाव के बाद ही आयोजित की जाएगी बोर्ड परीक्षा
लखनऊ
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक, साल 2022 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा विधानसभा चुनाव के बाद ही आयोजित की जाएगी।
विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षा 1 से 10 जनवरी के बीच आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया। आपको बता दें कि 2022 में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में करीब 55 लाख से अधिक रेगुलर और प्राइवेट रजिस्ट्रेशन कराए गए हैं।
दरअसल 2022 में फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं, जिसके कारण स्कूलों में मतदान केंद्र बनाए जाएंगे और शिक्षकों की बीएलओ के तौर पर नियुक्ति की जाएगी। इसकी के साथ प्रशासनिक और पुलिस अमला भी चुनाव में व्यस्त रहेगा। जिसकी वजह से चुनाव अवधि में बोर्ड परीक्षाएं कराना संभव नहीं है। गौरतलब है कि कि कोरोना की वजह से साल 2021 में बिना परीक्षा के ही परिणाम जारी कर दिए गए थे। इन परिणामों से असंतुष्ट 28 हजार स्टूडेंट्स ने 2022 की बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

पाठको की राय