कोरोना संक्रमण के बीच आज से बोर्ड एग्जाम शुरू
भोपाल
प्रदेश में कोरोना संक्रमण का खतरा बना हुआ है। इसके बाद भी माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने आज से शत प्रतिशत उपस्थिति के साथ 12वीं की बोर्ड लेना शुरू कर दिया है। कल मंडल दसवीं की परीक्षा लेना शुरू करेगा। आज 12वीं में अंग्रेजी का पेपर विद्यार्थियों को हल करने दिया गया। कल दसवीं के विद्यार्थी हिंदी का पेपर हल करेंगे। परीक्षा का पहला दिन होने के कारण विद्यार्थियों में काफी हड़बड़ी रही। कोरोना के कारण एक साल बाद मंडल ने परीक्षाएं आयोजित की है। 12वीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी दसवीं के बाद आज सीधे परीक्षा देने परीक्षा केंद्रों पर पहुृंचे हैं। प्रदेश भर में 3861 परीक्षा केंद्रों पर सात लाख 15 हजार विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा में किसी भी प्रकार की चूक नहीं हो, इसके लिये केंद्रों पर पुलिस बल तक तैनात किया गया है।

पाठको की राय